Tuesday, October 20th, 2026

रिलायंस जियो ने लॉन्च की खास सर्विस, Android TV यूजर्स को होगा सीधा फायदा

 नई दिल्ली 
Reliance Jio लगातार अपने JioPages प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने JioPages ऐप के लिए अपडेट 2.0.3 जारी किया था। जिसके बाद ऐप में कई खास अपडेट देखने को मिले। अब Jio ने JioPages को एंड्रॉयड टीवी के लिए भी पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह वेब ब्राउज़र भारत में बना पहला वेब ब्राउज़र है जिसे विशेष रूप से टीवी के लिए डिजाइन किया गया है। इससे पहले JioPages केवल Jio सेट-टॉप-बॉक्स यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। लेकिन अब रिलायंस जियो ने बताया है की JioPages ऐप को ग्लोबल एंड्रॉयड टीवी यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
 
इस ब्राउज़िंग प्लेटफ़ॉर्म पर आपको चार टैब दिखाई देंगे। इन टैब्स को होम, वीडियो, समाचार और क्विकलिंक नाम दिया गया है। ब्राउज़िंग के अलावा JioPages पर यूजर्स 20 से अधिक कैटेगरी के 10,000 से अधिक वीडियो देख सकते हैं। JioPages पर यूजर्स को संगीत, फिल्में, किड्स और न्यूज़ से जुड़े वीडियोज दिखने को मिलेंगे। जियोपेजेस ब्राउजर में यूजर्स को दो ब्राउजिंग मोड्स मिलेंगे, पहला तो स्टैंडर्ड डिफॉल्ट और दूसरा प्राइवेट ब्राउजिंग मोड Incognito होगा। 

 

#रिलायंस जियो

Source : Agency

पाठको की राय